Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी बोले- भारत और इटली के बीच बनेगा स्टार्ट अप ब्रिज

Modi Meloni Conference 1

Modi Meloni Conference: रायसीना डायलाॅग में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने आई इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का उनकी पहली भारत यात्रा पर स्वागत करता हूं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले साल के चुनावों मेंए इटली के लोगों ने उन्हें वोट दिया और वह इटली की पहली महिला और सबसे कम उम्र की पीएम बनीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं भारतीयों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।

स्टार्ट अप ब्रिज की होगी स्थापना

पीएम नरेंद्र मोदी इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात के बाद कहा कि आजए हम भारत और इटली के बीच स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की घोषणा कर रहे हैं। हम इसका स्वागत करते हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

रक्षा उत्पादन में करेंगे साझा प्रयास

पीएम ने कहा कि भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन, आईटी, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में इटली के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रक्षा निर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास के अवसर पैदा हो रहे हैं जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now