Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस अभियान किया लांच

Pm Modi In Maysore

PM Modi In Mysore: पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होने मैसूर पहुंचे। जहां उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इसके बाद वे कर्नाटक की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क गए और थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने एक हाथी को गन्ना खिलाया और उसे सहलाया।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) लॉन्च किया और प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का जारी किया।

देश में बाघों के आंकड़े किए जारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर बाघों से जुड़े आंकड़े जारी किए और एक सिक्का भी जारी किया। उन्होंने बताया कि 2022 में देश में बाघों की संख्या 3 हजार 137 हो गई है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बाघों को बचाने के लिए इंटरनेशल बिग कैट्स कैंपेन भी लाॅन्च किया। इस अवसर पर पीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान बाघों की सात बड़ी प्रजातियों को बचाने और उसके सरंक्षण के लिए काम करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रकृति की रक्षा करना भारतीय संस्कृति का अंग है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं; और साथ ही, दुनिया की बाघों की आबादी का 75% भारत में है।

पीएम ने आगे कहा कि हम सभी एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर देख रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष। भारत ने न केवल बाघ को बचाया है बल्कि उसे फलने-फूलने के लिए एक उत्कृष्ट पारिस्थितिकी तंत्र भी दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now