Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया की नजर

1675154981 PM Modi 3

Budget Session 2023: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात कि। उन्होंने कहा कि आज से बजट सत्र का आरंभ हो रहा है। प्रारंभ में ही अर्थ जगत के जिनकी आवाज की मान्यता होती है। वैसी आवाज चारों तरफ से सकारात्मक संदेश लेकर आ रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज उमंग की आवाज लेकर आ रही है। आज एक अहम अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति की आज पहली संयुक्त सदन को वो संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अवसर है। दूर सुदूर जंगलों जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। न केवल सांसदो बल्कि आज पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत के राष्ट्रपति जी का आज पहला संबोधन हो रहा है।

और पढ़िए –

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी लेकिन तबदीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्यय करके सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा और देश का काम निकलेगा।

और पढ़िए –

साथ ही उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है, सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा ये पल हो। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। हमारी देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वो कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डंवाडोल विश्व की आर्थिक परिस्तिथि में भारत का बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण देख रहा है, उसे वो और अधिक प्रकाशमान नजर आए। मुझे भरोसा है कि निर्मला जी इन आशाओं को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। इसके बाद कल यानी एक फरवरी को केंद्र सरकार संसद में बजट पेश करेगी। मौजूदा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। क्योंकि 2024 के मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा उसके पहले सरकार 2024 में अंतरिम बजट ही पेश कर पाएगी। जबकि चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।

और पढ़िए –  

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now