Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को बांटेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रोजगार मेले के तहत भर्ती हुए 71,000 लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नियुक्त किए गए लोगों को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई है।

देश भर से चुने गए नवनियुक्त अभ्यर्थी ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर काम करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जेई / पर्यवेक्षक, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, लाइब्रेरियन, नर्स, परिवीक्षाधीन अधिकारी, पीए, एमटीएस अन्य पदों पर भी नियुक्ति हुई है।

क्या है रोजगार मेला?

बता दें कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। पीएमओ की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।”

नए भर्ती किए गए लोगों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now