Prajasatta Side Scroll Menu

राहुल गांधी बोले- ‘मैंने बहुत कुछ सीखा है, लाखों लोगों से मिला मेरे पास वर्णन करने के लिए शब्द नहीं

राहुल गांधी

Bharat jodo yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं लाखों लोगों से मिला हूं और उनसे बात की है। उन्होंने कहा, मेरे पास इसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। यात्रा का लक्ष्य भारत को एक करना था। यह नफरत और हिंसा के खिलाफ थी। यह मेरे जीवन का सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत अनुभव रहा है।’

भारत के लोगों की ताकत को देखा

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद श्रीनगर में राहुल गांधी प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यात्रा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देश में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान भारत के लोगों की ताकत को देखा। उन्हें देश के किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के बारे में भी सुनने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  Chandigarh Mayor Election फिलहाल टला, AAP बोली- लोकतंत्र खत्म कर रही बीजेपी

 

जम्मू- कश्मीर में बहुत प्यार और स्नेह मिला

राहुल गांधी बोले, जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान उन्हें घर लौटने जैसे लगा। जम्मू और कश्मीर में बहुत प्यार और स्नेह मिला है। मुझे अहसास हुआ कि प्यार और स्नेह बहुत शक्तिशाली शक्ति है। मैं यहां खुले दिमाग से आया हूं। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ देश के पीएम को लगता है कि चीन ने देश की जमीन नहीं हड़पी है। उन्होंने कहा, एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने मुझे बताया कि 2000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र को चीन ने हड़प लिया है। कई पेट्रोलिंग पॉइंट जो भारत में हुआ करते थे अब चीनी के हाथों में हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से इससे इंकार कर रही है। यह खतरनाक है और यह चीन को और अधिक आक्रामक चीजें करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास देगा। हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा।

इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे करें अपनी जिंदगी की खास नारी को विश

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now