Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी की नई तस्वीरों पर कांग्रेस की सफाई

Bharat Jodo Yatra 12

Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी शुक्रवार को काले रंग के लिबास में दिखे। दावा किया जाने लगा कि ठंड से बचने के लिए पहली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जैकेट पहनी है। मामले की जानकारी के बाद कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी ने ‘जैकेट’ नहीं बल्कि ‘रेनकोट’ पहन रखा था।

बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर पदयात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में दिखे। उनके टीशर्ट ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दिल्ली में उन्हें 5 डिग्री से कम तापमान में भी टी-शर्ट में देखा गया था। टी-शर्ट पर सुर्खियों के बीच एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, “मैं पैदल यात्रा के दौरान दो बच्चों से मिला था, जिनके पास पहनने को कपड़े तक नहीं था और तभी मैंने संकल्प लिया था कि जब तक मुझे ठंड नहीं लगेगी, तब तक मैं स्वेटर या जैकेट नहीं पहनूंगा।”

गुरुवार शाम को जम्मू कश्मीर पहुंची यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में है। गुरुवार को यात्रा हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू कश्मीर पहुंची है। शुक्रवार सुबह जैसे ही यात्रा शुरू हुई, बारिश के बीच राहुल गांधी को काले लिबास में देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। कोई इसे जैकेट तो कोई रेनकोट बताने लगा। आखिरकार कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई कि राहुल गांधी ने जैकेट नहीं बल्कि रेनकोट पहना था।

पार्टी की ओर से एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी को रेनकोट उतारते हुए दिखाया गया है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए 20 से अधिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

राहुल गांधी ने आरएसएस पर साधा निशाना

गुरुवार को जैसे ही यात्रा केंद्र शासित प्रदेश पहुंची, राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now