Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी ने पांच दलबदलू पूर्व कांग्रेसियों को अडाणी से जोड़ा, हिमंत बिस्वा का पलटवार- ‘हम कोर्ट में कोर्ट में मिलेंगे’

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को फिर से अडाणी मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने अडाणी की स्पेलिंग के साथ दलबदलू पूर्व कांग्रेसी 5 नेताओं के नाम भी लिखे। इसका कैप्शन दिया कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?

राहुल के ट्वीट में 5 पूर्व कांग्रेसियों के नाम

राहुल गांधी ने अडानी (ADANI) के ए अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद, डी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, ए के साथ किरण रेड्डी, एन के साथ हिमंत बिस्वा सरमा और आई के साथ अनिल एंटनी लिखा है।

हिमंत ने कहा- ये मेरी शालीनता थी

इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। 2015 में भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से कमाई को कहां छिपाया और कैसे आपने ओट्टावियो क्वात्रोची को हर बार भारतीय कानून के दायरे में आने से बचाया। खैर हम कोर्ट में मिलेंगे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह संकट में

दरअसल, अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई। इसके बाद कांग्रेस भाजपा और पीएम मोदी को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी सदन में अडाणी-पीएम मोदी के बीच मित्रता और घनिष्ठता को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

हाल ही में राहुल गांधी को मोदी सरनेम के मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद से अयोग्य कर दिया गया। राहुल गांधी ने कहा था कि मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now