Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित

Ashok Gehlot 4

Coronavirus India: कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 3,038 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक दो मौतें पंजाब में हुई। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं।

अशोक गहलोत ने संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

इन राज्यों में संक्रमितों की गई जान

कोरोना से पंजाब में 2 मौतें, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गईं हैं। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (4 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को 2069 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 21,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21,179 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 960 की तेजी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो सोमवार को बढ़कर 21 हजार 179 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 21 हजार 179
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 29 हजार 284
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 77 हजार 204
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 899

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now