Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, पूछा ये सवाल

सौरभ कुमार, पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अड़ाणी ने कांग्रेस की सरकार में बड़ा ठेका लिया है। राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहां अड़ानी ने बड़ा ठेका लिया है। इस पर राहुल गांधी की चुप्पी क्यों है?

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह अवांछनीय व्यवसायी से मिलते थे। राहुल गांधी किस-किस से मिलते हैं? उनके मिलने का एजेंडा क्या होता है? जब भी वे विदेश से लौटते हैं तो उनका हमला भारत, PM मोदी के ऊपर और तेज़ हो जाता है। क्या राहुल गांधी भारत विरोधी व्यवसायियों के साथ मिलकर देश को कमज़ोर करने का काम कर रहे हैं?

ग़ुलाम नबी आज़ाद का राहुल गांधी पर टिप्पणी आना बड़ी बात है। राहुल गांधी विदेश जाकर किससे मिलते है, देश की जनता जानना चाहती है। अवांछनीय बिजनेश मैंन से मिलना बड़ी बात है। वहां से राहुल जब भारत आते हैं तो भारत के विकास पर चर्चा करने के बजाय कमियों को निकालते हैं। भारत की बुराई करते है लेकिन भारत अब सबसे बड़ा इकनोमि बनने जा रहा है।

नीतीश कुमार पर को दी नसीहत, बोले- लोकतंत्र लाज से चलता है

रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नसीहत दी और कहा कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि रामनवमी और शिवरात्रि के साथ-साथ ताजिया भी निकलनी चाहिए लेकिन सासाराम और नालंदा में जो घटना घटी है उन शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार इफ़्तार कर रहे है लेकिन उनको नालंदा भी जाना चाहिए था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार क्या संदेश दे रहे हैं? आपके गृह ज़िला नालंदा, सासाराम में अभी तक तनाव है। वहां लोग परेशान हैं। इफ्तार करना आपका अधिकार है, आप टोपी भी पहनिए लेकिन आप संदेश क्या दे रहे हैं?अच्छा होता कि आप इफ्तार भी खाते और नालंदा, सासाराम भी जाते और लोगों को मनाते।

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा था?

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं, हालांकि गुलाम नबी आजाद ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन उनके दावे पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह विदेश में किस अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं?

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट कर कहा था कि पांच पूर्व कांग्रेस नेता अडाणी मामले से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के औजार बन गए हैं। राहुल ने इन पांच लोगों में गुलाम नबी आजाद को भी शामिल किया। इसके बाद गुलाम नबी आजाद से राहुल के दावे पर एक इंटरव्यू में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो आजाद ने कहा कि मेरे मन में इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी के लिए काफी इज्जत है इसलिए मैं उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता। वरना मैं ऐसे उदाहरण दे सकता हूं, जिसमें राहुल गांधी विदेश जाकर अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now