Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेलवे स्टेशन पर ड्रम में मिली महिला की लाश

Russian Death In Odisha

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर एक ड्रम से महिला का शव बरामद किया गया है। तीन महीने में ये तीसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SAMVT) रेलवे स्टेशन के मेन गटे के पास एक ड्रम के अंदर एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कर्नाटक में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एसके सौम्यलता ने कहा कि मृत महिला की उम्र 32-35 साल के बीच लग रही है। उसकी पहचान होनी बाकी है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के अंत से बेंगलुरु में ऐसी ये तीसरी घटना है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ट्रेन के कोच में मिला था महिला का शव

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एसएमवीटी स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में पीले रंग की बोरी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। अत्यधिक सड़े-गले अवशेषों की खोज तब की गई जब एक यात्री ने बोरी से निकलने वाली दुर्गंध की शिकायत की, जिसे अन्य सामान के साथ फेंका गया था।

4 जनवरी को रेलवे पुलिस को यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अंत में एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम के अंदर एक युवती का सड़ा शव मिला था। पुलिस ने कहा कि शव को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लाकर रेलवे स्टेशन पर फेंका गया था।

फिलहाल, पुलिस सोमवार को रेलवे स्टेशन पर मिली महिला के शव के मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं, इस सवाल के जवाब में भी पुलिस ने कुछ कहने से इनकार कर दिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now