Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Republic Day 2023 में मुख्य अतिथि अब्देल फतह अल सिसी पहुंचे भारत

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब्देल फतह अल सीसी

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा भारत में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का हार्दिक स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय में सचिव औसाफ सईद ने कहा था कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती, और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है।

 

इससे पहले राष्ट्रपति अल-सिसी ने अक्टूबर 2015 में अपनी पहली यात्रा की। “राष्ट्रपति अल-सिसी की वर्तमान यात्रा न केवल द्विपक्षीय दृष्टिकोण से बल्कि इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब विश्व राजनीति प्रवाह में है। बता दें गणतंत्र दिवस समारोह में एक हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन special invitees में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना और कर्तव्य पथ के मजदूर, सब्जी वाला, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक, दूध बूथ कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now