Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रूस से गोवा जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट

AZUR

नई दिल्ली: रूस से गोवा आ रही एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली। इसके बाद सुरक्षा कारणों से प्लेन को उज्बेकिस्तान डाइवर्ट किया गया है। अज़ूर एयर की चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद इस फ्लाइट कोउज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस प्लेन में 238 पैसेंजर और सात क्रू मेंबर सवार हैं। यात्रियों में दो नवजात होने की जानकारी भी मिली है। बता दें कि 12 दिनों के अंदर यह दूसरी बार है जब रूस से भारत आने वाली किसी फ्लाइट में बम की सूचना मिली हो। इससे पहले 9 जनवरी की देर रात भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी। इसके बाद गोवा ट्रैफिक कंट्रोल ने प्लेन के पायलट से संपर्क किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को सुबह सवा 4 बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर उतरना था। उन्होंने कहा कि अज़ूर एयर की फ्लाइट (AZV 2463) को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही उज्बेकिस्तान की ओर डायवर्ट कर दिया गया था।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now