Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

साइबर फ्रॉड की शिकार हुई पत्नी, तो शख्स ने दे दिया तलाक

Talak

भुवनेश्वर: ओडिशा से एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को इस लिए तलाक दे दिया क्योंकि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुई। यह मामला केंद्रपाड़ा जिले का है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति पर साइबर अपराधियों को 1.5 लाख रुपये खोने की बात कबूल करने के बाद अपनी पत्नी को तत्काल ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की 32 वर्षीय महिला ने 1 अप्रैल को ही थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने उसे अवैध रूप से तलाक दिया था। महिला का कहना है कि जब उसने पति के सामने साइबर अपराधियों से 1.5 लाख रुपए ठगे जाने की बात कबूल की तो उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। दंपति 15 साल पहले विवाह के बंधन में बंधे थे और इनके तीन बच्चे भी हैं।

पीड़ित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति गुजरात में रहता है और जब उसके पति को यह पता चला कि वह साइबर फ्रॉड में 1.5 लाख रुपये गंवा चुकी है तो उसने 1 अप्रैल को उसे फोन पर ही ‘तीन तलाक’ दे दिया। पत्नी ने अवैध तलाक देने के साथ-साथ दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम और आईपीसी और दहेज रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने ‘तीन तलाक’ पर बैन लगा दिया था। इसे इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए अदालत ने बैन कर दिया था। अगल कोई भी शख्स तलाक देता है तो उसे तीन साल की सजा हो सकती है।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now