Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

समुद्र के बीचोंबीच दो फेरी में फंसे 511 लोग बचाए गए, यहां से रहे थे लौट

Published on: 16 January 2023
घटनास्थल की तस्वीर 2

West bengal: भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को समुद्र के बीचोंबीच दो फेरी में फंसे 511 लोगों को बचाया है पश्चिम बंगाल में काकद्वीप के पास समुद्र में यह बचाव अभियान चला। भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक फंसी सभी लोगों को बचा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोगों को दो अलग-अलग घाटों से बचाया गया है। यह लोग एमवी लोचमती और एमवी अग्रमती नाम के फेरी जहाजों पर फंसे हुए थे। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग तीर्थयात्री हैं और यह लोग गंगा सागर मेला सागर द्वीप से काकद्वीप जा रहे थे। भारतीय तट रक्षक बल मामले की जांच कर रही है। बचाए गए लोगों के बयान लेकर मामले में आगे की छानबीन चल रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now