Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संसद विवाद के बीच बोले राहुल गांधी, ‘भारत विरोधी कुछ नहीं कहा’

Rahul Gandhi 2

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे हैं। लंदन में दिए उनके बयान को लेकर सोमवार से ही सत्ता पक्ष संसद में हंगामा कर रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा।

और पढ़िए –

राहुल गांधी के बयान में पर संसद में जारी है गतिरोध 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संसद में गांधी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बड़े पैमाने पर गतिरोध देखा गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी ने मांग की है कि विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने के लिए संसद से माफी मांगें।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता द्वारा माफी की भाजपा की मांग को दोहराते हुए कहा, “राहुल गांधी जो कहते हैं, वह वही भाषा है जो देश और बाहर भारत विरोधी हैं।”

और पढ़िए –

राहुल गांधी नहीं मांगेंगे माफी-कांग्रेस

सत्तारूढ़ भाजपा लंदन में गांधी की टिप्पणियों के लिए उनकी निंदा करती रही है और भारत को बदनाम करने के लिए उनसे माफी की मांग करती रही है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में वायनाड के सांसद ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और विपक्ष की आवाजों को दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी इस टिप्पणी पर माफी नहीं मांगेंगे।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now