Prajasatta Side Scroll Menu

scoot airline की फ्लाइट ने 5 घंटे पहले भरी उड़ान, 30 यात्री छूटे

Scoot Airline

Scoot Airline: अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते रहे जबकि उनकी फ्लाइट तय समय से कुछ घंटे पहले ही टेकऑफ कर चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले ही चली गई। इस दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर 30 यात्री फ्लाइट का इंतजार करते रह गए।

स्कूट एयरलाइन (Scoot Airline) की फ्लाइट शाम 7.55 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन इसने दोपहर 3 बजे उड़ान भरी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों को ई-मेल के जरिए फ्लाइट के समय में बदलाव की जानकारी दी गई थी। विमान ने उन यात्रियों को लेकर उड़ान भरी जो ई-मेल की जांच के बाद हवाईअड्डे पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  फ्लैट विवादः कंगना रनौत ने BMC के खिलाफ वापस ली याचिका

और पढ़िए

अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने दी ये जानकारी

अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा, “स्कूट एयरलाइंस की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट को शाम 7 बजे के बाद अमृतसर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच पुनर्निर्धारित किया और सभी यात्रियों को ई-मेल के माध्यम से अपडेट किया।”

इसे भी पढ़ें:  केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान बोले- मुझे भी हिंदू कहें...

अमृतसर हवाई अड्डे के अधिकारी के अनुसार, समूह में 30 लोगों के लिए टिकट बुक करने वाले ट्रैवल एजेंट ने यात्रियों को सिंगापुर जाने वाली उड़ान के समय में बदलाव की जानकारी नहीं दी। इस बीच, डीजीसीए को भी मामले की जानकारी मिली है।

और पढ़िए

गो फर्स्ट की फ्लाइट ने भी यात्रियों को छोड़कर भरी थी उड़ान

बता दें कि इससे पहले भी इस तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया था। 10 जनवरी को गो फर्स्ट फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। गो फर्स्ट फ्लाइट ने जिन यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरी थी वह रनवे पर बस में बैठे रह गए थे।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी जयपुर मेगा स्पोर्ट्स मीट के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे

और पढ़िए

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now