Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shraddha Walker murder case में चार्जशीट दायर

श्रद्धा वाकर और आफताब

Shraddha Walker murder case: दिल्ली के जिस श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी आखिरकार मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में उसकी चार्जशीट दायर कर दी। तकरीबन 6 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में कुल 150 गवाह नामजद किए गए हैं। अब एक-एक कर यह गवाह इस हत्याकांड से जुटे साक्ष्यों से पर्दा हटाएंगे।

उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार्जशीट में हत्या के दिन इस वारदात के होने की बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, उस दिन श्रद्वा अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। श्रद्वा का जाना उसके हत्यारे आफताब पूनावाला को इतना नागवार गुजरा की उसी दिन उसने चाकू से 35 टुकड़े कर उसकी हत्या कर दी।

 

मीडिया को दिए बयान में दक्षिणी रेंज की जॉइंट सीपी मीनू चौधरी ने कहा, हमने आज इस मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। हत्याकांड में 150 से अधिक बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि चार्जशीट में घटना के दिन व उसके बाद किस तरह आफताब ने लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाया इसकी पूरी विस्तृत जानकारी है। गौरतलब है कि दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में 18 मई 2022 को श्रद्धा की हत्या के गई थी। इसके बाद बाद शव के 35 टुकड़े कर आफताब ने उन्हें दिल्ली के अलग अलग जगहों पर ठिकानें लगाया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now