Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे 300 यात्री, पैसेंजर्स बोले- हमें नहीं पता कब दिल्ली पहुंचेंगे?

Passengers Stranded At Chicago Airport

Chicago: अमेरिका के शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 300 यात्री फंसे हुए हैं। तकनीकी कारणों की वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी है। यात्री एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट को शिकागो से भारतीय समयानुसार 13.30 बजे उड़ान भर 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

यात्री बोले- हमें फ्लाइट कब मिलेगी?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गोपाल कृष्ण सोलंकी नाम के यात्री ने बताया कि उड़ान 22 घंटे से अधिक लेट है और हम अभी भी हवाईअड्डे पर हैं। हमें गाइड करने वाला कोई नहीं है, हमें नहीं पता कि हम कब दिल्ली पहुंच पाएंगे। एक अन्य यात्री ने बताया कि हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या चल रहा है? हमे कब फ्लाइट मिलेगी, यह भी नहीं पता।

पैंसेजर्स को दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे दिल्ली

वहीं, दूसरी ओर एयर इंडिया ने कहा कि 14 मार्च को तकनीकी कारणों की वजह से उड़ान संख्या एआई 126 को कैंसिल करना पड़ा। पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now