Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्कूल में 8वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Heart Attack

Rajkot News: राजकोट में स्कूल के अंदर 8वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा के माता-पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए स्कूल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला श्री अमृतलाल वीरचंद जसानी विद्यामंदिर स्कूल का है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्कूल की प्रिंसिपल स्मिताबेन के अनुसार, स्कूल में मौजूद छात्रा रिया सोनी अचानक गिर गई। इसके बाद क्लास के छात्र-छात्राओं और टीचर्स की मदद से छात्रा को उठाया गया। रिया ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।

छात्रा के माता-पिता बोले- बेटी को कोई बीमारी नहीं थी

मृत छात्रा रिया के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बिलकुल ठीक थी और उसे कोई बीमारी नहीं थी। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि डीपीईओ के निर्देशानुसार स्कूल ने अपना समय सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक बदल दिया होता, तो उसकी मौत नहीं होती। साथ ही कहा कि प्रबंधन की ओर से निर्धारित स्वेटर बच्चों को शीत लहर में बचाने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

वहीं, राजकोट जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DPEO) को लिखे एक पत्र में श्री अमृतलाल वीरचंद जसानी विद्यामंदिर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा ने बेचैनी की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रिया की मौत शीत लहर की वजह से हुई। छात्रा के खून के नमूने एफएसएल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि एफएसएल विसरा परीक्षण भी करेगा और उसके बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now