Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोने के 12 बिस्किट के साथ तस्कर अरेस्ट, इतनी है कीमत

West Bengal 2

West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से एक तस्कर को दबोचा है। उसके पास से सोने के 12 बिस्किट बरामद हुए हैं। उसने अपनी कमर में इन बिस्किट्स को बांध रखा था। बीएसएफ ने आरोपी तस्कर से पूछताछ की है। इसके बाद हेल्पलाइन जारी की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना के तराली स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा का है। बीएसएफ 112 वीं वाहिनी के तराली चौकी को इनपुट मिला था कि तस्करी होने वाली है। जवानों ने घेराबंदी की। तभी एक शख्स चोरी छिपे भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया।

24 परगना का रहने वाला है तस्कर

जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान  तस्कर के कमर मे बंधे करीब 12 सोने के बिस्किट मिले। जिसका वजन 1,394 किलो ग्राम है। बरामद बिस्किट की कीमत 80,93,424 आंकी जा रही है। वहीं पकड़े गए तस्कर की पहचान अब्दुल लतीफ सरदार के तौर पर हुई है, जो उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है।

तस्कर ने बताया कि उसे सोने की बिस्किट नित्यानंदकाठी के रहने वाले मोंटू ने दिए थे। बीएसएफ ने तस्कर के ऊपर कानूनी करवाई के लिए उसे कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

बीएसएफ ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

बीएसएफ ने तस्करों पर नकेल कसने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। 14419 और 9903472227 है। बीएसएफ ने तस्करों के खिलाफ सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने के साथ-साथ उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now