Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sonia Gandhi Admitted In Sir Ganga Ram Hospital

New Delhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सर गंगा राम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा कि सोनिया गांधी बुखार के कारण सीनियर डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की सेहत को लेकर जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जांच चल रही है।

बता दें सोनिया गांधी को इस साल दूसरी बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now