Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर में देवदूत बनी भारतीय सेना, गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर निकाला

महिला को ले जाते जवान

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने रविवार को एयरलिफ्ट कर निकाला है। दरअसल, पिछले 7 दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण एनएच 701 बंद है। ऐसे में आसपास इलाके में जनजीवन प्रभावित है।

रविवार को गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने की सूचना सेना को मिली। सेना तुरंत हरकत में आई और उसे सेना के हैलीकॉप्टर में तुरंत एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बुनियार में एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला गया था।

सेना के डैगर डिवीजन के कर्मियों ने बुनियार तहसील के सुदूर सुमवाली गांव की महिला गुलशन बेगम की मदद करते हुए उसे तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्र पहुंचाया था। यह केंद्र गांव से करीब 20 किमी दूर है। श्री नगर में भारी बर्फबारी हुई। पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई है।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now