Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुबह 9 बजे शुरू होगी NEET परीक्षा

Shivraj Singh Chouhan 1

Today Headlines, 5 March 2023: तारीख 5 मार्च, दिन रविवार। यानी छुट्टी का दिन। लेकिन मेडिकल की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए आज का दिन बेहद खास है। देशभर में नीट परीक्षा होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ में अपना प्रचार शुरू करेगी। अरविंद केजरीवाल रायपुर में सभा करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऐसी ही कई खबरें आज घटित होंगी, जिन पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी।

आज की बड़ी खबरें

  • नीट परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को होना है। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी। सिलेक्शन के बाद संस्थानों में एंट्री दी जाएगी।
  • 5 मार्च को एमपी के सीएम शिवराज सिंह का जन्मदिन है। वे लाडली बहना योजना लॉन्च करेंगे। 23 से 60 साल की आर्थिक कमजोर परिवार की विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे।
  • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 5 मार्च को छत्तीसगढ़ में प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। रायपुर में एक बड़ी सभा होगी।
  • चीन में उत्पीड़न का सामना कर रहे तिब्बतियों और अन्य अल्पसंख्यकों के हक में 5 मार्च को ताइवान के ताइपे में मार्च निकाला जाएगा। इसमें तिब्बत समर्थक और मानवाधिकार समूह के लोग शामिल होंगे।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 5 मार्च को दिल्ली आएंगे। वे यहां गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा करेंगे।

आज का इतिहास

आज नो स्मोकिंग डे है। यह दिन लोगों को सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका इतिहास ब्रिटेन से जुड़ा हुआ है। इसे ब्रिटेन में 1984 में शुरू किया गया था। अगर आप भी स्मोकिंग करते हैं और इस बुरी आदत को छोड़ नहीं पा रहे हैं तो इसकी शुरुआत आज से ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now