Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तालिबान कमांडर ने ली मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी

Pak 4

Peshawar blast: पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय के अंदर एक मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट में 28 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि घायलों को अभी भी अस्पताल में लाया जा रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये एक फिदायीन हमाला था।

तालिबान कमांडर ने ली धमाके की जिम्मेदारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि पाकिस्तान तालिबान कमांडर ने मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी तालिबान के एक कमांडर सरबकाफ मोहमंद ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल के मुताबिक अब तक 32 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 158 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें से 66 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  इस्लामाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्विट में कहा गया है कि शहर में कड़ी निगरानी के लिए सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके के पास दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर दोपहर की नमाज के दौरान यह घातक विस्फोट हुआ। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हमले से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील

धमाके के बाद पेशावर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मघाती हमले में घायल लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ओ-नेगेटिव’ ब्लड वाले लोगों से लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंचने की अपील की जाती है।’

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now