Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तमिलनाडु, बंगाल, झारखंड, अरुणाचल में वोटिंग जारी

Assembly By Elections

Assembly By-Elections 2023: तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों में उपचुनाव के परिणाम दो मार्च को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में राज्य विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे।

कहां और किन कारणों से हो रहे उपचुनाव?

बता दें कि तमिलनाडु की इरोड सीट थिरुमहान एवरा, अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट पर जंबे ताशी और पश्चिम बंगाल की सीट सागरदिघी में सुब्रत साहा के निधन के कारण खाली हुई हैं जिसके कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं झारखंड के रामगढ़ सीट पर ममता देवी के अयोग्य होने के कारण उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। खाली हुई थी।

इरोड उपचुनाव

तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक थिरुमहान एवरा के निधन के कारण खाली हुई इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। चुनाव के लिए कुल 77 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन और अन्नाद्रमुक उम्मीदवार थेन्नारासु के बीच है।

डीएमके समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन ने कहा, “हम बड़े अंतर से उपचुनाव जीतेंगे। इस चुनाव के परिणाम 2024 के संसदीय चुनावों में दिखाई देंगे। हम दोनों चुनाव जीतेंगे।”

इस उपचुनाव में 2.26 लाख पात्र मतदाता भाग लेने जा रहे हैं और करीब 2,500 पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। 238 मतदान केंद्रों में से 32 को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां दोपहर एक बजे तक 44.58 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

रामगढ़ उपचुनाव

झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है क्योंकि उपचुनाव से पहले एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यहां 405 बूथों में से 144 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

यहां 14 निर्दलीय समेत कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस और भाजपा गठबंधन में शामिल आजसू पार्टी के प्रत्याशी के बीच होगा।

एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी की अयोग्यता के कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को मैदान में उतारा है जबकि आजसू पार्टी ने सांसद चंद्रप्रकाश महतो की पत्नी सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यहां दोपहर एक बजे तक 49.88 मतदान दर्ज किया गया है।

सागरदिघी उपचुनाव

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मुकाबले में मुख्य पार्टियां सत्तारूढ़ टीएमसी, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन हैं।

टीएमसी ने देबाशीष बनर्जी और बीजेपी ने दिलीप साहा को मैदान में उतारा है, जबकि वामपंथी समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास हैं। पिछले साल दिसंबर में तीन बार के टीएमसी विधायक और राज्य के मंत्री सुब्रत साहा की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

यहां दोपहर एक बजे तक 48.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

लुमला उपचुनाव

अरुणाचल प्रदेश के लुमला निर्वाचन क्षेत्र के 33 मतदान केंद्रों पर 4,712 महिला मतदाताओं सहित कुल 9,169 मतदाता वोट डालेंगे। भाजपा ने त्सेरिंग ल्हामू को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। यहां भाजपा नेता जंबे ताशी की मृत्यु के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now