Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तमिलनाडु के मंत्री ने DMK कार्यकर्ता पर फेंका पत्थर

SM Nasar Throws Stone

Viral Video: कुर्सी लाने में देरी होने पर तमिलनाडु के मंत्री एसएम नसर (SM Nasar) ने तिरुवल्लूर में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एसएम नसर राज्य के दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री हैं।

गलत सूचना फैलाकर पिछले साल सुर्खियों में रहे थे नसर

पिछले साल, एसएम नसर ने कथित तौर पर गलत सूचना फैलाकर सुर्खियां बटोरीं कि केंद्र सरकार ने दूध पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया है। बता दें कि डीएमके मंत्री 4 नवंबर, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के स्वामित्व वाली आविन में दूध की कीमतों में वृद्धि के संबंध में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा था कि गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया गया है, जबकि भैंस के दूध का खरीद मूल्य 41 रुपये से बढ़ाकर 44 रुपये कर दिया गया है। आविन के फुल क्रीम दूध की कीमत 12 रुपये बढ़ाकर कर 60 रु. कर दी गई है।

कहा था- केंद्र सरकार ने दूध पर लगाया जीएसटी

डीएमके मंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने दूध पर भी जीएसटी लगाया है। यह एक अभूतपूर्व घटना है। दूध पर जीएसटी लगाने के परिणामस्वरूप दूध का बिक्री मूल्य बढ़ गया है। तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दूध को जीएसटी से बाहर करने के बारे में अज्ञानता के लिए डीएमके मंत्री की आलोचना की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now