Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तमिलनाडु में बेमौसम बारिश का कहर

Hamirpur News:

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में बेमौसम बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। नागापट्टिनम जिले में बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण गुरुवार को स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना पड़ा। इसके अलावा तिरुवरुर जिले के स्कूलों में कलेक्टर की ओर से आज के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार शाम को ट्विटर पर कहा कि श्रीलंका के तट से लगभग 80 किमी दूर और तमिलनाडु के कराईकल से 400 किमी दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक डिप्रेशन बन गया है।

गुरुवार की तड़के मौसम विभाग ने कहा, “दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दबाव बटियाकोआ (श्रीलंका) से लगभग 60 किमी पूर्व में और कराईकल (भारत) से 400 किमी दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 02 फरवरी की सुबह बट्टीकलोआ और त्रिंकोमाली के बीच श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है।

दक्षिण तमालनाडु में कई जगहों पर बारिश की संभावना

चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह कहा कि “इसके प्रभाव में 02 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु (Tamil Nadu Rain) में कई स्थानों पर और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।”

मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी

आगे कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार को समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछुआरों को भी चेतावनी जारी की गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now