Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

Telangana Viral Video

Telangana Viral Video: तेलंगाना भाजपा प्रमुख और सांसद बंदी संजय के बेटे भागीरथ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भागीरथ के खिलाफ कॉलेज परिसर और छात्रावास के कमरे के अंदर एक छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप है। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मामला महिंद्रा यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। मारपीट के इस मामले में डुंडीगल पुलिस ने भाजपा नेता बंदी संजय के बेटे भागीरथ और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504 और 506 r/w 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में छात्र से मारपीट करते दिखा भागीरथ

वायरल हुए पहले वीडियो में सांसद के बेटे भागीरथ को एक छात्र के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, घटना तब हुई जब पीड़ित छात्र ने सांसद के बेटे से एक मुद्दे पर मदद करने का अनुरोध किया।

एक अन्य वीडियो में भागीरथ के साथ छात्रों के एक समूह को एक छात्र के कमरे के अंदर मारपीट करते देखा जा सकता है। मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त ने कहा, “महिंद्रा विश्वविद्यालय में एक घटना हुई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पूछताछ पर कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति को छात्र के साथ मारपीट करते देखा गया था, उसकी पहचान सांसद के बेटे के रूप में की गई थी।”

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने सांसद के बेटे भागीरथ के खिलाफ छात्र के साथ मारपीट करने और उसे डराने-धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कॉलेज अधिकारियों की शिकायत के बाद बंदी साई भागीरथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह तेलंगाना के भाजपा प्रमुख बंदी संजय के बेटे हैं। हमने जांच की और नोटिस दिया जाएगा।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now