Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

थरूर बोले- रोमांस पर लिखने को मिलती है चिट्ठियां

Jaipur Literature Festival

Jaipur Literature Festival: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी संग्राम शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंच गया। सीएम गहलोत के नकारा-निकम्मा वाले बयान को कांग्रेसी सांसद शशि थरूर ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने साथियों के लिए सोच समझकर बोलना चाहिए।

अपने भाई-बहनों के बारे में ऐसे कहना अच्छा नहीं

शशि थरूर शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे राजनीति में 14 साल का वक्त हो गया। मैंने किसी के बारे में भी ऐसा कुछ कहने या उकसाने की कोशिश नहीं की। मैं राजनीति में कभी भी कीचड़ कुश्ती नहीं करना चाहता। थरूर ने आगे कहा कि मैं अपने साथियों से यही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि अपने भाई-बहनों के बारे में ऐसे कहना अच्छा नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के कथित मामलों पर सीबीआई बड़ी कार्रवाई, देश में 100 जगहों पर छापे

मैंने अपने विरोधियों को भी ऐसे शब्द नहीं कहे

थरूर ने कहा कि हमें अपने मतभेदों को मिटाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों के अलग-अलग विचार भी हो सकते हैं। इसे कहने के दूसरे तरीके भी हो सकते हैं। हमें पार्टी के अंदर एक-दूसरे से प्रेम से रहना चाहिए। मैंने अपने विरोधियों को भी ऐसे शब्द नहीं कहे।

इसे भी पढ़ें:  ‘जरूरत पड़ी तो PM आवास पर दूंगी धरना…’, बंगाल की CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

मुझे रोमांस पर लिखने को मिलती है चिट्ठियां

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैंने पिछले 21 सालों से किताब नहीं लिखी है। क्योंकि मैं राजनीति में व्यस्त हूं। यही कारण है कि मुझे रोमांस के बारे में लिखने का मौका नहीं मिल पाया। मुझे रोमांस पर लिखने के कई लोगों से चिट्ठियां भी मिलती है।
सवाल खड़े करना ज्यूडिशियरी को दबाने का संकेत नहीं

न्यायपालिका को मजबूत करने की जरूरत

न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सवाल पूछना न्यायपालिका को दबाने का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान ने न्यायपालिका स्वतंत्र बनाया है। मुझे लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों की ओर से यह नहीं अपनाया जा रहा है। उनके पास वास्तव में ज्यूडिशियरी पर प्रेशर बनाने की क्षमता है।

इसे भी पढ़ें:  खुशखबरी: महिलाओं को NDA में प्रवेश की मिलेगी इजाजत
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now