Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तीन राज्यों के विस चुनाव के नतीजे आज

Published on: 2 March 2023
Election Results

Today Headlines, 2 March 2023: आज तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। त्रिपुरा में काउंटिंग के लिए 21 सेंटर बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कि आज किन-किन प्रमुख खबरों पर देश और दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

  • त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। तीनों प्रदेशों में स्थानीय प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारी कर ली है।
  • सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 2 मार्च को चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सुधार वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा।
  • सुप्रीम कोर्ट में 2 मार्च को हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर फैसला आएगा। इसमें निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित कमेटी का गठन करने की मांग की गई है।
  • हाथरस में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में 2 मार्च को फैसला आ सकता है। 14 सितंबर 2020 को हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।
  • पीएम मोदी दो मार्च को भूराजनीतिक और भू-रणनीति पर भारत के अहम सम्मेलन रायसीना डायलाग का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर कर रहा है।
  • भारत की जी-20 अध्यक्षता में विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में 2 मार्च को होगी। इसमें 40 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
  • मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 21877 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

आज का इतिहास

दो मार्च की तारीख भारतीय इतिहास में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 1949 में दो मार्च को सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं। उन्हें नाइटिंगल ऑफ इंडिया कहा जाता था।

13 फरवरी 1879 को उनका जन्म हैदराबाद के रहने वाले अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय के घर हुआ था। पिता हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसपल थे। सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा हासिल की थी। आजादी के बाद उन्हें यूपी का पहला राज्यपाल बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now