Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव, अब हेलमेट ठीक से नहीं लगाया तो लगेगा इतना जुर्माना 

प्रतीकात्मक फोटो 19

Traffic Challan New Update: देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक नियमों में बड़े बदलाव कि गए हैं। खासकर दोपहिया वाहनों के लिए चालान की राशि बढ़ाई गई है। नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक अब अगर आप दोपहिया वाहन पर तय मानकों का हेलमेट नहीं पहनेंगे। हेल्मेट पहनने के बाद उसकी पट्टी नहीं बंद करेंगे तो 1000 रुपये का चालान होगा। जानकारी के मुताबिक यह चालान नियम 194डी एमवीए के तहत लगाया गया है।

दोपहिया पर हार्नेस बेल्ट जरूरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नए नियमों के मुताबिक अब दोपहिया वाहनों पर चार साल से कम उम्र के बच्चों को ले जाने पर बच्चों को भी हेलमेट पहनाना होगा। चालक को हार्नेस बेल्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। चालक दुपहिया की रफ्तार केवल 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रख सकता है।

लाइसेंस सस्पेंड होगा 

इन नए नियमों को तोड़न पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीनों के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी में ओवरलोडिंग करने पर 20000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इतना ही नहीं इस नियम का उल्लघंन करने पर प्रति टन के 2,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now