Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ट्रेन में कहासुनी के बाद यात्री ने दूसरे पैसेंजर को किया आग के हवाले

Kerala

Kerala: केरल के कोझिकोड में एलाथूर के पास चलती ट्रेन में कहासुनी के बाद एक यात्री ने अपने सह-यात्री समेत उसके परिवार को आग के हवाले कर दिया। घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग झुलस गए। घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 कोच में रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

रविवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट के मुताबिक, जहां घटना हुई, वहां से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर बच्चे समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, आग लगने की घटना के बाद लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी होगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आरोपी के पहचान की कोशिश जारी

रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की भी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद यात्रियों ने चेन खींच दिया जिसके बाद आरोपी ट्रेन के धीमा होने का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। अन्य यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को घटना की जानकारी दी।

घटना में झुलसे लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो की पहचान तौफीक और रेहाना के रूप में हुई है। एक चश्मदीद के मुताबिक, कोरापुझा नदी के किनारे एक पुल पर ट्रेन के रुकने के तुरंत बाद करीब 30 साल का शख्स कूदकर भाग गया।

उधर, पुलिस ने पास के एक घर के सीसीटीवी कैमरे से हमलावर के फुटेज हासिल किए हैं और घटना को एक सुनियोजित हमला होने का संदेह जताया है। घायलों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल निकाली और उसे सह-यात्रियों पर छिड़क दिया, इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते आरोपी ने आग लगा दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now