Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

त्रिपुरा जाएंगे BJP अध्यक्ष, रैलियों को करेंगे संबोधित

Bilaspur: बिलासपुर पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, 6 मार्च को होगा भव्य स्वागत समारोह

Tripura Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। जहां वे दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष कुमारघाट और अमरपुर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है। (Tripura Election 2023) भाजपा त्रिपुरा में आईपीएफटी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं वहीं पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं।

कई नेता करेंगे चुनाव प्रचार

मीडिया प्रभारी ने बताया कि (Tripura Election 2023) अध्यक्ष नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा, बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात फरवरी से प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इस बार टीएमसी भी मैदान में

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इस बार ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी मैदान में हैं। इसके लिए पार्टी अपने 37 स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारेगी। वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के भी छह फरवरी को चुनावी राज्य में आने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सीएम ममता पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो भी करेगी। सीएम ममता 6 फरवरी को पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित करेगी।

वहीं, कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुकुल वासनिक और कन्हैया कुमार त्रिपुरा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now