Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, लश्कर के दो आतंकी ढेर

अनंतनाग एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और आतंकियों में भारी गोलीबारी, लश्कर के दो आतंकी ढेर

प्रजासत्ता|
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए हैं| सेना के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा सिर्हामा इलाके का घेराव कर तलासी अभियान शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई।


सुरक्षाबल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने कहा, सिर्हामा मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद के जखीरे सहित आपराधिक सामग्री बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिंगापुर से भारत लौटे RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव
सुरक्षाबलों को अनंतनाग के सिरहामा में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिली थी
सुरक्षाबलों को अनंतनाग के सिरहामा में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिली थी

बता दें कि अनंतनाग एनकाउंटर में देर रात तक किसी भी आतंकवादी के मारे जाने की सूचना नहीं थी| लेकिन आज सुबह एक बार फिर यहीं पर एनकाउंटर शुरू हो गया| दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई है| अब तक सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है| अभी भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है|

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now