Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उद्धव गुट की याचिक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शिंदे गुट के वकील ने कहा-पहले HC जाना चाहिए था

Shiv Sena 2

नई दिल्ली: शिवसेना में जारी घमासान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान शिंदे पक्ष के वकील नीरज किशन कौल ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुनवाई हाई कोर्ट में होनी चाहिए। इन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट में बात रखने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए। वहीं उद्धव ठाकरे की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग कह रहा है कि शिवसेना का 2018 का संविधान रिकॉर्ड पर नहीं है। इसलिए, विधायक दल में बहुमत के हिसाब से सुनवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Electoral Bonds: इलेक्टोरल बॉन्ड बंद होने के बाद भी भाजपा को मिला रिकॉर्ड चंदा..!

कौल ने कहा कि इन्होंने पहले भी सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक की मांग की थी, जो नहीं मिली थी। अब फिर कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में विवाद के बाकी मामले लंबित हैं। इसलिए इसे भी सुनिए। लेकिन यह कोई आधार नहीं। इसके बाद कौल ने कहा कि 2018 में एक पार्टी संविधान बना दिया गया कि सारे अधिकार अध्यक्ष के पास ही रहेंगे। इस तानाशाही भरे संविधान की जानकारी भी चुनाव आयोग को नहीं दी गई। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ अयोग्यता की कार्रवाई लंबित होना किसी विधायक को सदन के कामकाज से वंचित नहीं करता।

इसे भी पढ़ें:  New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं की खारिज, कहा- योजना मनमानी नहीं है

बता दें कि इस मामले पर पांच जजों की संविधान पीठ इस मुद्दे पर सुनवाई कर रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान उद्धव गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें दीं। उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार को याचिका दाखिल कर अर्जेंट सुनवाई की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए बुधवार का समय दिया था।

इसे भी पढ़ें:  राज्यसभा में हंगामा कर बुरे फंसे 12 सांसद, धनखड़ ने बैठाई जांच
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now