Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अडानी गैस ने घटाए गैस के दाम

Adani Gas Reduced Gas Price

New Delhi: सरकार द्वारा नेचुरल गैस प्राइसिंग फॉर्मूला बदलने के बाद कंपनियों ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती शुरू कर दी है। इसके तहत अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस ने सीएनजी के दाम में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है। वहीं, अडानी टोटल के पीएनजी के दाम में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर की कमी आई है। ये नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

इससे पहले गेल इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की थी। महानगर गैस ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप वाली रसोई गैस की कीमतों में 5 रुपये की कमी करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  चॉपर क्रैश: CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका सहित 13 का निधन

कीमतों में 10 फीसदी की आएगी कमी

गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के फॉर्मूले में संशोधन कर नए ढांचे को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमतों पर भी सीलिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि इस फैसले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी की कमी आएगी। अगस्त 2022 तक एक साल में सीएनजी और पीएनजी की दरों में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी होनी है। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों के आधार पर तय होती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Lok Sabha Seat Increase: लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर होगी 850, मोदी सरकार के नए फॉर्मूले से राज्यों का गणित पूरी तरह बदला
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now