Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वर्ल्ड हेल्थ डे पर डॉक्टर बने नागालैंड के मंत्री तेमजेन, ‘आत्मा’ को तनाव रहित बनाने के लिए लिखी ‘खास’ दवाएं

Temjen 1

Temjen Imna Along: नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अपने हास्य भरे अंदाज के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फॉलोअर्स हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस वे एक डॉक्टर की तरह दवाएं लेने के लिए परामर्श देते नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वे आत्मा को तनाव रहित बनाने के लिए कुछ गोलियां बताई हैं। वह गोलियां नागालैंड के प्रसिद्ध स्थानों से जुड़ी हुई हैं।

अपने तेमजेन से ले सकते हैं परामर्श

तेमजेन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हां! हम जानते हैं कि आप अपनी भागमभाग जिंदगी में तनाव ग्रस्त हैं। यह कुछ दवाएं लेने का समय है, कुछ वास्तविक दवाएं। एक गोली प्रतिदिन नाश्ते के बाद एक सप्ताह तक। आपके अपने तेमजेन द्वारा निर्धारित। यदि आप अपनी आत्मा को तनाव मुक्त करना चाहते हैं तो आप उनसे परामर्श कर सकते हैं।

मैं भी करता हूं, एक दिन तस्वीर साझा करूंगा

तेमजेन की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग कमेंट कर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिख कि योग और व्यायाम सभी बीमारियों के लिए दुनिया की सबसे अच्छी दवाओं में से एक हैं। तेमजेन ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भी करता हूं, एक दिन तस्वीर साझा करूंगा।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि कमाल है! सर, घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है। और एक ऐसा फूड आइटम जिसे हर कीमत पर मिस नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने कहा, यह सच है। मैं मोटरसाइकिल यात्री/पर्यटक हूं। जब हम प्रकृति की यात्रा के लिए बाहर जाते हैं तो यह हमारे अंदर खोई हुई ऊर्जा, आशा और जीवन को फिर से भर देता है। प्रकृति के साथ यात्रा करना आपको ठीक करता है।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now