Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विमान में यात्री ने महिला क्रू मेंबर को छुआ, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

विमान का फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान में यात्री द्वारा महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्री ने क्रू मेंबर को छूआ। जिसके बाद वह रोने लगी। वहीं, विमान के अन्य यात्रियों का दावा है कि यह एक हादसा है। यात्री ने लिखित में माफी मांग ली थी बावजूद इसके उसे यात्रा करने से रोक दिया गया।

इस बीच सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग यात्री और महिला क्रू मेंबर के बीच तीखी बहस हो रही है। वह साथी क्रू मेंबर के रोने की बात कहती सुनाई पड़ रही है। दोनों को बहस करते देख अन्य यात्री दोनों के बीच हस्तक्षेप करवाते हैं।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को स्पाइसजेट के विमान संख्या SG-8133 में हुई। यह विमान दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था जब दिल्ली एयरपोर्ट पर यह वाकया हुआ। इसके बाद यात्री को विमान से नीचे उतार दिया गया। इससे पहले एयर इंडिया के दो अलग-अलग विमानों में यात्रियों द्वारा बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया था।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now