Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Weather Today: कहीं गर्मी तो कहीं तेज बारिश का कहर, जानिए आज देशभर में मौसम का कैसा रहे हाल..!

Weather forecast, Weather Today, Aaj ka mausam Update

Weather Forecast : देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। मई के महीने में उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश, तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट ने लोगों को परेशान कर रखा है।

मौसम की मार ने कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं गर्मी तो कहीं तेज बारिश का कहर के बीच, जानिए आज देशभर में मौसम का (aaj ka mausam kaisa rahega)कैसा रहे हाल..!

दिल्ली-NCR: राहत की सांस के बाद फिर गर्मी की तपिश

दिल्ली में बुधवार को तापमान सामान्य से कुछ कम रहा, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकने वाली। अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। गर्म हवाओं ने फिर से राजधानी में दस्तक दे दी है, जिससे लोग धूप से बचने के लिए उपाय तलाश रहे हैं।

Weather Forecast

यूपी और मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू का असर तेजी से बढ़ रहा है। लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पूर्वी मध्यप्रदेश में रातें भी अब गर्म होने लगी हैं, जिससे दिन की तपिश के बाद भी राहत नहीं मिल रही। 15 से 20 मई के बीच यूपी में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तब तक तापमान और बढ़ सकता है।

उत्तराखंड: तेज धूप और शुष्क मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। देहरादून में तापमान 37 डिग्री के आसपास है, और कुछ जगहों पर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए आंधी और बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार: गर्मी और बारिश का दोहरा खेल

बिहार में मौसम हर दिन नया रूप ले रहा है। दक्षिण बिहार में गर्मी की तपिश है, जबकि उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश और आंधी का अनुमान है। पटना में दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा हो गया है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल रही। 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

राजस्थान: गर्म हवाओं का कहर

राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीकानेर और जोधपुर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी है। लू से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान में 2-3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है।

दक्षिण भारत: बारिश और बिजली का प्रकोप

दक्षिण भारत में मौसम बिल्कुल उलट है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तर-पूर्व भारत: बारिश का दौर

असम और मेघालय में बारिश जोरों पर है। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। स्थानीय लोग गर्मी से राहत तो महसूस कर रहे हैं, लेकिन बिजली गिरने और बाढ़ जैसी समस्याओं से सतर्क रहना पड़ रहा है।

Aaj Ka MausamAaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news HindiWeather Forecast

Join WhatsApp

Join Now