Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Weather Update: पहाड़ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य-शहर का हाल

Weather Forecast

Today Weather update: बीते एक हफ्ते से उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में धूप निकलने से लोगों को ठंड और शीतलहर से राहत मिली हैं। अभी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर ठहरा है और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना हैं।

इसके चलते लोगों को गलाने वाली ठंड से राहत मिली है। लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार आने वाले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं।

इन इलाकों में हो सकती हैं ओलावृष्टि

इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर में ठंडी हवाएं भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। वहीं 23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि हो सकती हैं।

और पढ़िए –

इन इलाकों में बारिश की संभावना

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आईएमडी के मुताबिक 21 जनवरी की रात से लेकर 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव रहेगा और मैदानी इलाकों के साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी इसका असर रहेगा।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

वहीं अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 21 और 22 जनवरी को बर्फबारी के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही 23 से 26 जनवरी के बीच इस तरह की गतिविधियों में बढ़ोतरी भी हो सकती हैं।

दिल्ली में सताएंगीं तेज हवाएं, बूंदाबादी से ठंड बढ़ने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि 21 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। हालांकि मौसम में ठंड का अहसास रहेगा, लेकिन ठिठुरन से लोगों को काफी राहत महसूस मिलेगी।

और पढ़िए –

IMD की मानें तो राजधानी दिल्ली में भी 23 से 27 जनवरी तक का तापमान न्यूनतम और अधिकतम क्रमश: 11 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। साथ ही बादल छाए रहेंगे, बूंदाबादी और तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि इस वजह से तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आने की संभावना हैं।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now