Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

अमेरिका के बाद जर्मनी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

[ad_1]

Rahul Gandhi Disqualified Case: मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और उनकी सांसदी जाने के मामले में अब जर्मनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जर्मनी ने बुधवार को कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही पर समान रूप से लागू होंगे।

राहुल गांधी के मामले में जर्मनी या किसी अन्य यूरोपीय देश की यह पहली प्रतिक्रिया थी। जर्मन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या यह फैसला कायम रहेगा और क्या उनके शासनादेश के निलंबन का कोई आधार है?

अमेरिका ने भी दी थी प्रतिक्रिया

जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल के यह कहने के बाद आई कि अमेरिका भारतीय अदालतों में गांधी के मामले पर नज़र रख रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Ram Lalla Murti Photo: देखिए! अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर से भगवान श्रीराम की मूर्ति की झलक

एक मीडिया ब्रीफिंग में पूछे जाने पर कि क्या गांधी का संसद से निष्कासन लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप था, पटेल ने कहा था कि कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है और हम भारतीय अदालतों में राहुल गांधी के मामले को देख रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी ठहराया था और दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। उन्होंने 2019 में कर्नाटक में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान मोदी सरनेम वाली टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें:  मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए



[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment