साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

New Toll Rules 2026: टोल प्लाजा पर नहीं रुके तो खैर नहीं! अब सीधे घर आएगा ‘ई-नोटिस’, 72 घंटे में भरें पैसा वरना कटेगा दोगुना चालान

New Toll Tax Rules 2026 India: सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल वसूली के नियम कड़े कर दिए हैं। अब बिना टोल दिए निकलने पर वाहन मालिक को तुरंत 'E-Notice' भेजा जाएगा। 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं किया, तो आपको दोगुना जुर्माना देना होगा।
New Toll Rules 2026: टोल प्लाजा पर नहीं रुके तो खैर नहीं! अब सीधे घर आएगा 'ई-नोटिस', 72 घंटे में भरें पैसा वरना कटेगा दोगुना चालान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

New Toll Rules 2026: अगर आप हाईवे पर सफर के दौरान टोल चुकाए बिना निकलने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि सरकार ने अब टोल वसूली के लिए एक नया और सख्त डिजिटल सिस्टम लागू कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अगर आप टोल दिए बिना निकलते हैं, तो सिस्टम तुरंत आपकी गाड़ी को ट्रैक कर लेगा और आपके पास सीधे ई-नोटिस भेज दिया जाएगा।

दरअसल, सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) का उद्देश्य टोल वसूली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। नए नियमों के मुताबिक, अगर आप बिना टोल चुकाए निकल जाते हैं तो टोल प्लाजा पर लगे कैमरे आपकी गाड़ी के नंबर को ऑटोमेटिक रिकॉर्ड कर लेंगे। इसके तुरंत बाद गाड़ी के मालिक को SMS या ईमेल के जरिए एक ई-नोटिस भेजा जाएगा, जिसमें टोल की जगह, समय और बकाया राशि की पूरी जानकारी होगी।

इसमें राहत की बात बस इतनी है कि सरकार ने आपको गलती सुधारने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। अगर आप नोटिस मिलने के 3 दिन (72 घंटे) के भीतर भुगतान कर देते हैं, तो आपको सिर्फ उतना ही पैसा देना होगा जितना टोल का असली चार्ज है। यानी इस दौरान आपसे कोई एक्स्ट्रा पेनल्टी नहीं ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, अगर खाते में नहीं आए रु. 2000 ? तो कॉल करें और जानें कारण!

लेकिन, अगर आपने 72 घंटे की इस समय सीमा को पार कर दिया, तो आपको दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका 100 रुपये का टोल बकाया था, तो देरी करने पर आपको 200 रुपये देने होंगे। इसके अलावा अगर आप 15 दिनों तक भी पैसा जमा नहीं करते हैं, तो आपकी गाड़ी का रिकॉर्ड ‘वाहन’ (VAHAN) डेटाबेस में ब्लैकलिस्ट हो सकता है, जिससे गाड़ी की फिटनेस, इंश्योरेंस या दोबारा रजिस्ट्रेशन जैसे कामों में बड़ी दिक्कत आ सकती है।

उल्लेखनीय है कि, सरकार अब ‘बैरियर-फ्री’ टोल सिस्टम की तरफ बढ़ रही है ताकि हाईवे पर गाड़ियों की कतार न लगे और सफर तेज हो। ऐसे में डिजिटल निगरानी ही एकमात्र रास्ता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप नियमों का पालन करें, समय पर टोल चुकाएं और बेवजह के भारी जुर्माने से बचें।

Join WhatsApp

Join Now