साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें 24 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सावधान! दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत 15 राज्यों में आईएमडी (IMD) ने भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 24 मार्च तक उत्तर भारत में तूफानी हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है। ओलों और गरज-चमक से जुड़ी पूरी वेदर रिपोर्ट यहाँ देखें।
Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें 24 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Weather Update Today: देश में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई राज्यों में सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हुई। नोएडा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं।

बता दें कि बीते कल दिल्ली और आसपास के इलाकों में भयंकर आंधी-तूफान आया था, जिसके बाद जमकर बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम खराब रहने वाला है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज और कल तूफानी हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 मार्च की दोपहर से 20 मार्च की रात तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 21 से 24 मार्च तक भी बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा बना रहेगा। अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों में 1-2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें:  National News: पहलवान विनेश के पदक लौटाने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

देश के कई अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

– जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
– उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19-20 मार्च को ओले गिरने की संभावना है।
– पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को और पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को ओलावृष्टि का अलर्ट है।
– मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 19 मार्च, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-20 मार्च, ओडिशा में 19-21 मार्च, पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को ओले पड़ सकते हैं।
– पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 20-21 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी है।

इसे भी पढ़ें:  UP Board Result 2025: सबसे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है। कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें।

Join WhatsApp

Join Now