साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला में बिजली पोल पर काम करते वक्त पैर फिसलने से गिरा कर्मचारी,अस्पताल में तोड़ा दम

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
शिमला में मंगलवार देर शाम को बिजली के पोल से गिरने से टीमैट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीमैट खेमेन्द्र निवासी गांव थली तहसील करसोग जिला मंडी उम्र 26 वर्ष इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड सेक्शन डढेवग में फ्यूज बदलने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था। काम करते समय अचानक पांव फिसल गया और पोल से नीचे गिर गया।

वहां पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने खेमेन्द्र को घायल हालत में नागरिक अस्पताल सुन्नी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद आज शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

सुन्नी बिजली बोर्ड के एक्सईएन जितेंद्र बिष्ट ने बताया की काम करते वक्त शट डाउन लिया गया था। हादसे की जांच के लिए बोर्ड द्वारा कमेटी गठित की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

बिजली बोर्ड की ओर से इस मामले के बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई है। थाना पुलिस सुन्नी ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस मामले में काम पर गए अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।

Join WhatsApp

Join Now