Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Namaz Dispute: हिमाचल में सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर विवाद, बरातियों और स्थानीय लोगों में विवाद

Namaz Dispute: उत्तराखंड से लौट रही एक बरात और स्थानीय लोगों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर बरातियों और स्थानीय लोगों में विवाद, 'भारत माता की जय' के नारों के बाद शांत हुआ मामला
Published on: 4 April 2026
Shimla Namaz Dispute: हिमाचल में सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर विवाद, बरातियों और स्थानीय लोगों में विवाद

Shimla Namaz Dispute: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा इलाके से एक तनावपूर्ण खबर सामने आई है, जहाँ सड़क किनारे नमाज पढ़ने को लेकर स्थानीय लोगों और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उत्तराखंड की सीमा के पास स्थित फेडिज पुल के पास का है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी काफी चर्चा में है, जिसमें कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध करते दिख रहे हैं और वहां मौजूद लोगों से देशभक्ति के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं।

इस पूरी घटना की शुरुआत एक शादी समारोह से जुड़ी है। दरअसल, नेरवा के सितरोट गांव के रहने वाले इमरान की शादी उत्तराखंड के प्लासू गांव में तय हुई थी। सुबह करीब 10 बजे बरात गाड़ियों में सवार होकर उत्तराखंड गई थी और शाम को वापसी के दौरान जब वे फेडिज पुल के पास पहुंचे, तो नमाज का वक्त हो चुका था। बरातियों ने अपनी गाड़ियां रोकीं और पास के नाले में हाथ-मुंह धोकर सड़क के किनारे ही नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नमाज पढ़ने वाले लोग इसी क्षेत्र के रहने वाले थे।

जैसे ही लोगों ने वहां नमाज पढ़ना शुरू किया, कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने सार्वजनिक जगह पर इस तरह नमाज पढ़ने का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और माहौल काफी गरमा गया। विरोध कर रहे लोगों ने मांग रखी कि बराती ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाएं। विवाद को और बढ़ने से रोकने के लिए बरातियों ने नारे लगाए, जिसके बाद मामला शांत हुआ और बरात वहां से रवाना हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वीडियो में कुछ युवक पुलिसकर्मियों के साथ भी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान लिए हैं, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल इलाके में शांति है और स्थानीय बड़े-बुजुर्ग लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Himachal News TodayHimachal PradeshShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla PoliceShimla tourism newsShimla Weather Updateviral video

Join WhatsApp

Join Now