साइड स्क्रोल मेनू

Shimla News: ग्रामीण बच्चों के पैरों को मिली नई चमक, ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने बांटे स्कूल जूते

संस्था की ओर से नए जूते मिलाने से स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई। अब वे बिना किसी परेशानी के स्कूल जा सकेंगे।
{{author_Name}}
By PNT
Published on: 19 February 2026
Shimla News: ग्रामीण बच्चों के पैरों को मिली नई चमक, ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने बांटे स्कूल जूते
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर बुशहर तहसील के खनेवली गांव में सामाजिक संस्था ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने सरकारी प्राइमरी स्कूल और मिडिल स्कूल के बच्चों को नए स्कूल जूते बांटते हुए सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया। यह नेक कार्य काम भारत सरकार से रजिस्टर्ड इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक गुरध्यान सिंह के नेतृत्व में हुआ।

संस्था का मुख्य कार्यालय घाट, उप-कार्यालय नोगली में स्थित है। इस कार्यक्रम में खनेवली के ग्रीन सोल्स सिलाई केंद्र से जुड़े टेलर गोविंद सिंह मेहता भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को जूते देते हुए बहुत खुशी जताई और कहा कि उन्हें यह सेवा करने का सौभाग्य मिला। गोविंद सिंह ने ग्रीन सोल्स फाउंडेशन का विशेष आभार व्यक्त किया।

बता दें कि ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में बच्चों की मदद के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के लिए भी काम कर रही है। संस्था ने कई जगहों पर सिलाई केंद्र खोले हैं, जहां 6 महीने तक मुफ्त या सहायता से सिलाई की सुविधा दी जा रही है। इससे गांवों की महिलाओं और युवाओं को फायदा हो रहा है।

ये सिलाई केंद्र चवाई, लुहरी, आनी, निरथ, रचोली, दुराह, लॉज, ननखरी, भद्राश, रोहडू, बढ़ियारा, खनेवली, शिगला, चमाड़ा, नीरसु और निरमंड जैसे कई क्षेत्रों में चल रहे हैं। संस्था का मकसद ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में जरूरतमंदों की मदद करना है।

संस्था की ओर से नए जूते मिलाने से स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई। अब वे बिना किसी परेशानी के स्कूल जा सकेंगे। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के ऐसे प्रयास इलाके में सराहे जा रहे हैं और लोग संस्था के और भी कार्यों की उम्मीद कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now