Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रियंका का हिमाचल दौरा सरकार की असफलताओं को छुपाने का प्रयास, आयत शुल्क पर फैला रहे सनसनी : बिंदल

हिमाचल

शिमला | 14 सितम्बर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी क्षमता से बढ़कर जनसेवा में जुटने का आवाहन किया। उन्होनें कहा कि प्रियंका गाँधी वाड्रा का हिमाचल प्रदेश का प्रवास केवल और केवल प्रदेश सरकार की असफलताओं को छुपाते हुए भाजपा की केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की योजना से किया गया एक प्रयास है।

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का जनमानस पिछले 9 महीने से प्रियंका वाड्रा द्वारा दी गई गारंटियों के पूरे होने का इंतजार कर रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां और 22 लाख बहनों को 1500 रू महीना व अन्य गारंटियां दी जानी थी परन्तु चुनाव में वोट लेने के बाद हिमाचल की जनता अब ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होनें कहा कि प्रियंका वाड्रा के आगमन पर बहनो को लगा था कि 22 लाख हिमाचली बहनो को 13500 रू की बकाया राशि समेत आगामी पैसा मिलना शुरू हो जाएगा, परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से होगा शुरू

डाॅ बिन्दल ने कहा कि सेब के आयात शुल्क को लेकर प्रदेश में सनसनी फैलाने के लिए बिना किसी नोटिफिकेशन के बयानबाजी कर दी गई ताकि गारंटियों की तरफ से ध्यान हटाया जा सके। आयात शुल्क में 35 प्रतिशत की गिरावट करते हुए 15 प्रतिशत रहने की बात कांग्रेस द्वारा कहकर दोबारा से झूठी गारंटियों की तरह जनता को दिगभ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है, यह निंदनीय है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने Himachal दौरे पर आई प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला में शातिर चोर, रातों-रात काट ले गए निजी टेलीकॉम कंपनी के 70 पोल, दूरसंचार व्यवस्था ठप
Disaster in Himachal Himachal Latest News Himachal News Priyanka Gandhi Vadra Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now