Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi in Shimla: बजट से ठीक पहले राहुल गांधी की शिमला में सरप्राइज एंट्री, सियासी गलियारों में हलचल तेज!

Rahul Gandhi Shimla Visit: हिमाचल प्रदेश बजट सत्र के बीच राहुल गांधी अचानक शिमला पहुंचे हैं। छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर उनके रुकने और मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा बजट पेश करने से ठीक पहले इस दौरे के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Published on: 20 March 2026
Rahul Gandhi in Shimla: बजट से ठीक पहले राहुल गांधी की शिमला में सरप्राइज एंट्री, सियासी गलियारों में हलचल तेज!

Rahul Gandhi in Shimla: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के करवट लेने के साथ साथ सियासी सरगर्मी भी तेज है। एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करने जा रहे हैं। वहीं  शिमला में विधानसभा सत्र की हलचल के बीच अचानक तब चर्चाएं और बढ़ गईं, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर करीब 1:30 बजे शिमला आए और सीधे छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर चले गए। बताया जा रहा है कि वे यहां कुछ दिन रुकेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा भले ही निजी बताया जा रहा है, लेकिन बजट से ठीक पहले उनके आने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी का किसी भी राजनीतिक बैठक या सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। वे सिर्फ परिवार के साथ समय बिताने के लिए यहां आए हैं। अक्सर देखा गया है कि गांधी परिवार छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आता रहता है और कई बार वे बिना किसी कांग्रेसी नेता से मिले ही वापस लौट जाते हैं।

उधर, राहुल गांधी के आगमन से हिमाचल में आने से पुलिस की हलचल भी बढ़ गई है। उनके शिमला पहुंचते ही छराबड़ा और आसपास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में पहाड़ी शैली में घर बना रखा है, हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे हैं।

breaking news HimachalBudget Session 2026Himachal politicsHP Vidhan SabhaPriyanka Gandhi VadraRahul GandhiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather UpdateSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now