Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Accident News: पब्बर नदी में गिरी स्विफ्ट कार! दंपती की मौत, डेढ़ साल का बच्चा लापता

Shimla Accident News: पब्बर नदी में गिरी स्विफ्ट कार! दंपती की मौत, डेढ़ साल का बेटा लापता

Shimla Accident News: शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के अंटी में देर शाम एक गाड़ी पब्बर नदी में जा गिरी। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी डेढ़ की साल बेटा लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रोहड़ू पुलिस ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन (Search Operations) चलाया था लेकिन अंधेरा होने के बाद अब शुक्रवार को फिर से बच्ची की तलाश की जाएगी।

जानकारी अनुसार जुब्बल उपमंडल के तहत भालू क्यार के पास झाल्टा गांव के समीप रोहड़ू नंबर की गाड़ी ( Car accident) यहां पर हादसे का शिकार हो गई। यहां पर बेकाबू कार पब्बर नदी में गिर गई और पति-पत्नी की मौत हो गई। कार में डेढ़ साल की बच्ची भी मौजूद थी, जो कि पानी में बह गई है।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज कैडर प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों पर जल्द हों भर्ती

घटना का पता चलते हीस्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और लेकिन बच्ची का अब तक कुछ पता नहीं चल पया है। मृतक दंपति की पहचान सुशील कपरेट (29) पुत्र सहजू राम गांव झाल्टा, ममता (26) पत्नी सुशील कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 315 नए पॉजिटिव मरीज

रोहड़ू पुलिस (Rohru Police) से मिली जानकारी में पता चला है कि गुरुवार देर शाम साढ़े 6 बजे के आसपास यह घटना हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि बेटी अभी लापता है।

Shimla Accident News:

इसे भी पढ़ें:  नगर निगम शिमला को खुशहाल करेगी भाजपा :- विपन परमार
himachal bus accidentHRTC Bus Accidentroad accidentShimlaShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now