Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शिमला: नशा निवारण केंद्र में कट्टे की नोंक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

arest, Mandi News

शिमला|
शनिवार को नशा निवारण केंद्र में मारपीट और देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट के आरोपितों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को दिल्ली और एक आरोपित को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान प्रशांत धर्माणी, स्वनिल और दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यह घटना पेश आई थी। घटना के दौरान आरोपितों के पास देसी कट्टा था या नहीं इसको लेकर अभी पूछताछ चल रही है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक पकडे गए आरोपितों में प्रशांत धर्माणी बिलासपुर जिला के घुमारवीं का रहने वाला है। जबकि स्वपनिल ठाकुर पंजाब इस्टेट नाभा हाउस नई दिल्ली और दीपक मूलत: बिलासपुर का है और दिल्ली में ही सैटल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकडे गए के एक आरोपित प्रशांत धर्माणी का इसी नशा निवारण केंद्र में ईलाज चल रहा था। ईलाज के बाद वह दोबारा नशे करने लगा। स्वजनों ने दोबारा ईलाज करने की बात कही थी। लेकिन नशा निवराण केंद्र के मालिक ने आरोपित के स्वजनों को कहा गया था कि उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है और वह कहीं और जगह इसका ईलाज करवाए। मामले की जांच अभी चल रही है ऐसे में पुलिस फिलहाल इस मामले पर अभी ज्यादा नहीं कहना चाहती।

क्या है मामला
नशा निवारण केंद्र चलाने वाले आशीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार घटना बीते 16 जुलाई की शाम करीब छह बजे की है। आरोपित गाड़ी में नशा निवारण केंद्र पहुंचे। इसमें एक गाड़ी एसयूवी थी और दूसरी वैन। आरोपित केंद्र के भीतर अपने एक साथी के साथ घुसा। केंद्र में एक कर्मचारी मुकुल मौजूद था। आरोपितों ने केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी से पूछा कि केंद्र का मालिक आशीष कहां है। मालिक के न होने पर आरोपितों ने कर्मचारी को कहा कि उसे कहा कि उसको कॉल कर और यहां बुला। आरोपित ने पहले कट्टा कमर के पीछे रखा था और फिर बाद में कर्मचारी के सामने तान दिया और कहा कि उसे कॉल कर नहीं तो मैं तुझे ठोक दूंगा। इस पर कर्मचारी डर गया और उसने फोन कर दिया। आशीष का कहना है कि उसने फोन पर गालियां दी और उसके बाद कर्मचारी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी और कमरे में तोड़फोड़ भी की।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now